Kisan Karj Rahat List 2023: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सभी किसानों की वित्तीय स्थिरता बढाने में सहायता करने के लिए यूपी किसान कर्ज माफ योजना को शुरू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से यूपी के सभी लघु एवं सीमान्त किसानों का ऋण माफ किया जायेगा। यदि आप भी उत्तर प्रदेश के किसान हैं और आपने भी कृषि कार्य हेतु किसी सरकारी या प्राइवेट बैंक से 100000 रूपये तक का कर्ज लिया है तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है।
क्यांकि उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा किसान ऋण माफी योजना के तहत इस बार यूपी के किसानों की कर्ज राहत सूची 2023 को जारी किया गया है। कई जनपदों में किसान कर्ज माफी योजना में किसानों के ऋण माफ किये गये हैं। इस सूची के माध्यम से प्रदेश के चिहिन्त किसानों के नाम दर्ज किए गये हैं। उन सभी किसानों के ऋण माफ किया जायेगा। अगर आप भी किसान कर्ज माफी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो यूपी किसान कर्म राहत लिस्ट 2023 में अपना नाम देखने के लिए इस लेख को पूरा अंत तक अवश्य पढें क्योंकि इस लेख में हमने इस योजना के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान की है।
Kisan Karj Rahat List 2023

यूपी के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा 9 जुलाई 2017 को यूपी किसान कर्ज राहत योजना का प्रारम्भ किया गया था। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जो किसान कृषि कार्य में उपयोग हेतु खाद, बीज, दवाइयां आदि खरीदने के लिए सरकारी या प्राइवेट बैंक से लोन लेते हैं और प्राकृतिक आपदाओं या फिर किसी अन्य कारणों के फसल खराब हो जाती है तो वह किसान भाई बैंकों द्वारा लिया गया कर्ज नहीं चुका पाते जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
लेकिन अब उन सभी किसान भाइयों को कोई चिन्ता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूपी किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत समय-समय पर कर्ज माफ करने हेतु सूची को जारी किया जाता है उसी प्रकार से इस बार भी यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 को जारी किया गया है उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 86 लाख किसानों का कर्ज इस लिस्ट के माध्यम से माफ किया जाएगा।
Kisan Karj Rahat Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य
इस योजना के तहत का मुख्य उद्देश्य सभी किसानों का ऋण माफ करना है क्योंकि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी द्वारा यूपी किसान कर्ज माफी योजना का संचालन उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु किया जा रहा है जिसके माध्यम से इस योजना हेतु पात्र सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाता है पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 को जारी किया गया है। इस लिस्ट में जिन किसानों का नाम दर्ज हैं उनका 100000 रूपये तक का ऋण माफ किया जाएगा इसलिए आप भी इस लिस्ट अपना नाम चेक कर कर्ज माफ करवा सकते हैं।

UP Kisan Karj Rahat List 2023 चेक करने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
यूपी किसान कर्ज माफ योजना के अन्तर्गत लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सभी किसान भाइयों को नीचे दिये गये दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि से जुड़े दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
किसान कर्ज माफ लिस्ट 2023 हेतु पात्रता शर्तें क्या हैं?
- किसान यूपी राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- सभी आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- अगर कोई किसान सरकारी कर्मचारी है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- किसान लाभार्थी के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना में केवल यूपी राज्य के लघु एवं सीमांत किसान ही पात्र होंगे।
यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे देखें
किसान कर्ज राहत लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए, आपको अपने स्थान के सरकारी बैंक या कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। कुछ सरकारी वेबसाइट पर, किसानों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है। कुछ सरकारी वेबसाइट पर आप किसान कर्ज राहत की सूची को ऑनलाइन देख सकते हैं और कुछ सरकारी वेबसाइट पर आपको किसान कर्ज राहत की सूची को डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 को कैसे चेक करें (UP Kisan Karj Rahat List 2023 Kaise check karen.)
अगर आप भी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिये गये बिन्दुओं को फालो कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
- यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले इसी आधिकारिक वेबसाइट https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होमपेज पर ऋण मोचन स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपके सामने फिर एक नया पेज खुलेगा। उसके बाद सभी किसानों को अपनी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- जैसे:- नाम‚ पिता का नाम‚ पता‚ जिला‚ बैंक शाखा विवरण‚ क्रेडिट कार्ड आदि विवरण।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 खुल कर आ जायेगी।
- अब इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते और अपना ऋण माफ करवा सकते हो।
यूपी किसान कर्ज राहत लिस्ट 2023 में नाम चेक करने के लिए कौन सी वेबसाइट है ?
आधिकारिक वेबसाइट :- https://www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/
दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको UP Kisan Karj Rahat List 2023 के बारे में जो जानकारी प्रदान की गई है। मुझे उम्मदी है कि आप इस दी गई जानकारी से पूरी तरह से संतुष्ट हुए होंगे। अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अन्य इसी प्रकार की जानकारी के लिए इस वेबसाइट को चेक करते रहें ताकि सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंच सके। धन्यवाद
यह भी पढें– UP Bhagya Laxmi Yojana : भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे लें?