UP Bhagya Laxmi Yojana : भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे लें?

UP Bhagya Laxmi Yojana: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने गरीब परिवार की लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके जन्म से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए आर्थिक सहायता के तोर पर कुल 2 लाख रूपये की धन राशि 21 वर्ष की आयु पूरा करने पर दी जाएगी। यदि आप भी UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 के लिए आवेदन करने की सोच रहे है तो निचे दी गई जानकारी को पूरा अवश्य पढ़ें।

इस योजना के तहत लाभार्थी का बैंक खाता होना आवश्यक है क्‍योंकि उत्‍तर प्रदेश सरकार द्‍वारा दी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://mahilakalyan.up.nic.in/ पर देख सकते हैं।

UP Bhagya Laxmi Yojana

इस UP Bhagya Laxmi Yojana के तहत जब लड़की कक्षा 6 में आ जाएगी तो माता-पिता को 3,000 रुपये, कक्षा 08 में 5000 रुपये, कक्षा 10 में 7,000 रुपये और कक्षा 12 में आने पर 8,000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत लड़की के 21 साल की आयु पूरी होने तक लड़की के माता-पिता को कुल 2 लाख रुपये की धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी । तभी वह इस उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना 2022 का लाभ उठा सकते है।

यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना क्‍या है? (Bhagya Laxmi Yojana)

UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 के माध्यम से राज्य सरकार गरीब परिवार में जन्मी लड़कियों को आर्थिक सहायता देने के लिए 50 हजार रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं को बेटी के जन्म पर 5100 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है और लिंग अनुपात को भी सुधारना है।

इस योजना का लाभ अलग अलग कई किश्तों में दिया जाता है। जिसमें राज्‍य सरकार द्‍वारा कुल 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 के तहत जब बेटी कक्षा 6 में आती है तो माता पिता के खाते में 3 हजार रूपये की किश्त भेजी जाती है‚ इसके बाद कक्षा 8 में आने पर 5 हजार रूपये‚ कक्षा 10 में आने पर 7 हजार रूपये एवं कक्षा 12 में आने पर 8 हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में सीधे उनके माता पिता के बैंक खाते में भेजी जाती है।

भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ कैसे लें?

यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना योजना लाभ लेने के लिए आपको कुछ महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे– माता पिता का आधार कार्ड‚ निवास प्रमाण पत्र‚ जाति प्रमाण पत्र‚ आय प्रमाण पत्र‚ बैंक खाता पासबुक‚ मोबाइल नम्‍बर‚ फोटो एवं जन्‍म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

इसके साथ ही UP Bhagya Laxmi Yojana का लाभ प्राप्‍त करने के लिए निम्‍नलिखित पात्रता शर्तो का पालन करना होगा:-

  • बच्‍ची के माता पिता उत्‍तर प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रूपये होना चाहिए।
  • जन्‍म प्रमाण पत्र जो एक साल तक नामांकन किया जाना चाहिए।
  • इस योजना के तहत लडकी की शादी 18 वर्ष से कम आयु में नहीं होनी चाहिए।
  • गरीबी की रेखा के नीचे जीपन यापन करते हों।

उपर दिये गये आवश्यक दस्‍तावेज एवं पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद आप आनलाइन आवेदन कर Bhagya Laxmi Yojana का लाभ प्राप्‍त कर सकते हैं।

सारांश:

दोस्‍तों आपको हमारे द्‍वारा  UP Bhagya Laxmi Yojana हेतु दी गई जानकारी कैसी लगी कमेंट बाक्‍स में जरूर बताएं अगर जानकारी पसंद आई हो तो कमेंट जरूर करें। इसी प्रकार की अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए mukhyamantriyojana.in पर चेक करते रहें।

पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1- भाग्य लक्ष्मी योजना में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
Ans- भाग्य लक्ष्मी योजना में डॉक्यूमेंट मूल निवास प्रमाण पत्र, आंगनवाड़ी में नामांकन, माता-पिता का आधार कार्ड, बीपीएल सर्टिफिकेट,आय प्रमाण पत्र,लड़की का जन्म प्रमाण पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो आदि चाहिए होते हैं।

Q2- भाग्यलक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश में कब शुरू हुई?
Ans- उत्तर प्रदेश में भाग्य लक्ष्मी योजना 2017 में शुरू की गई थी।

Q3- भाग्य लक्ष्मी योजना में कैसे आवेदन करें?
Ans- भाग्य लक्ष्मी योजना में आवेदन आप लोकवाडी जनसेवा केन्‍द्र पर जाकर आनलाइन करवा सकते हैं।

Leave a Comment